{"_id":"680540cca45458240e01ade4","slug":"police-could-not-trace-the-kidnapped-girl-in-five-years-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-151913-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपहृत बालिका का पांच साल में नहीं पता नहीं लगा सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपहृत बालिका का पांच साल में नहीं पता नहीं लगा सकी पुलिस
Mon, 21 Apr 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के अईठी गांव से पांच साल पूर्व अपहृत की गई एक दलित परिवार की किशोरी को पुलिस आज तक नहीं तलाश कर पाई है।
मामले में परिजन की तहरीर पर वर्ष 2020 में पुलिस ने तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण बच्ची की कोई खोज खबर आज तक घरवालों को नहीं मिल सकी है। अईठी गांव की निवासी आशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि 9 जनवरी 2020 की शाम को उनकी 13 वर्षीय पुत्री नित्य कर्म के लिए गांव के बाहर बगीचे की तरफ गई थी। आरोप था कि गांव का निवासी एक व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई थी कि आरोपी उसकी पुत्री की हत्या कर सकता है अथवा जबरदस्ती पुत्री से विवाह कर सकता है।
शिकायतकर्ता जब आरोपी के परिजनों से अपनी बेटी के संबंध में पूछताछ करने गई तो उसे अपशब्द कहे एवं जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी कृष्णा चौहान पुत्र रविंद्र चौहान, सियाराम पुत्र ज्वाला, संदीप पुत्र रविंद्र के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगाने व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पांच साल बीत जाने के बावजूद आज तक लड़की की कोई खोजखबर नहीं मिल पाई है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, दिखवाते हैं।ह