फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police conducted medical check-up of the injured in the petrol dispute.

Deoria News: पेट्रोल के लिए हुए विवाद में पुलिस ने घायलों का कराया मेडिकल

Wed, 29 Apr 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police conducted medical check-up of the injured in the petrol dispute.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए मैनेजर और दो कर्मियों की पिटाई कर रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चोटिलों का भलुअनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल कराया। मैनेजर को अधिक चोट लगने की वजह से डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया है। पुलिस अब आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है। उधर, पुलिस फोर्स आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके गांव मकुनही भी पहुंची थी।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के नूनखार स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर मकुनही गांव निवासी सत्यप्रकाश यादव मैनेजर पद पर कार्यरत है। सोमवार की शाम को पंप पर पेट्रोल डीजल समाप्त होने के दौरान मैनेजर अन्य कर्मियों के साथ आफिस में बैठकर हिसाब कर रहे थे। इसी बीच तीन बाइक से पांच छह युवक पंप पर पहुंचे और कर्मियों से पेट्रोल भराने की जिद करने लगे। जब कर्मियों ने बताया कि पेट्रोल सुबह से समाप्त है आएगा तो मिलेगा। इसके बाद युवक नाराज होकर गाली-गलौज करते हुए कर्मियों पर हमला कर दिया। बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मी ज्ञानप्रकाश और अवधेश को मारपीट कर घायल करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह का कहना है कि चोटिलो का मेडिकल कराया गया है। मैनेजर का बुधवार को फिर से मेडिकल कॉलेज देवरिया में एक्सरे कराया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed