{"_id":"623cadacff818065c5253c1b","slug":"police-claim-girl-died-due-to-drowning-in-water-deoria-news-gkp430961928","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का दावा, पानी में डूबने से हुई थी युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का दावा, पानी में डूबने से हुई थी युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस का दावा, पानी में डूबने से हुई थी युवती की मौत
लार। मानिकपुर गांव के समीप बुधवार को गंडक नदी में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जिस युवती का शव था, उसकी पहचान गढ़वा खास गांव की नासरीन के रूप में हुई। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। बावजूद इसके, पुलिस अपने स्तर से घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
लार थाना क्षेत्र के गढ़वा खास गांव निवासी मुन्ना खान की बेटी नासरीन (18) 21 मार्च की शाम आठ बजे घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस को सूचना देते हुए परिजन अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच उसका शव बुधवार को सुबह छह बजे मानिकपुर गांव के समीप गंडक नदी में उतराया हुआ मिला। लोगों के बीच चर्चा थी कि युवती के सिर में चोट लगी थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का दावा है कि उसके शरीर पर चोट की पुष्टि नहीं हुई।
पानी में डूबने से युवती की मौत हुई है। उधर घटना के दो दिन बाद भी परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवती की मौत डूबने से हुई है। अभी तक परिजनों से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।