फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police challaned 11 people, including five women, for disturbing the peace.

Deoria News: पांच महिलाओं समेत 11 का पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

Fri, 24 Apr 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police challaned 11 people, including five women, for disturbing the peace.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में भूमि पैमाइश के दौरान दो पक्ष में हुए विवाद मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच महिलाओं समेत 11 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। बताते चलें कि बुधवार को राजस्व टीम और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट कर ली। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को हिरासत में लिया था। खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में बीरबल यादव और हंसनाथ यादव के बीच भूमि का विवाद चलता है। धारा 24 के तहत फैसला आने पर बुधवार को सलेमपुर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में तहसीलदार अलका सिंह सहित अन्य राजस्व टीम और पुलिस फोर्स खजुरी करौता गांव में पहुंच पैमाइश कराने लगी। इसी बीच दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट कर ली।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स ने मौके से नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने दो और आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हंसनाथ पक्ष से विजय बहादुर यादव, रंजीत यादव, कमलेश यादव, नंदपति देवी, मनीषा यादव, सीमा देवी, दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र यादव, धर्मदेव यादव, बीरबल यादव, नीलम देवी, संगीता देवी का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि भूमि पैमाइश के दौरान सभी आरोपी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मारपीट कर लिए थे। सभी का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed