फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police caught two accused in an encounter in the case of molestation of girl students in Deoria

UP: छात्राओं से छेड़खानी का मामला... 45 मिनट मुठभेड़, चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपियों को ऐसे दबोचा

Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
सार

इस मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है। इस मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने शुक्रवार रात ही दबोच लिया था। यह आरोपियों से छेड़खानी के वक्त फोन पर बात कर रहा था।

विज्ञापन
Police caught two accused in an encounter in the case of molestation of girl students in Deoria
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी धीरज पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले स्कूल से घर लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़खानी के दो आरोपी तरकुलवा क्षेत्र में करीब 45 मिनट की मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढे। इस दौरान दोनों पक्षों से चार राउंड फायरिंग हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11.30 बजे जब सिरसिया गोठा इलाके में पुलिस की बाइक सवार आरोपियों से मुठभेड़ हुई, तब रितिक बाइक चला रहा था। आरोपियों के जाने की सूचना पाकर तरकुलवा थानाध्यक्ष ने हमराहियों के पीछा शुरू किया।

विज्ञापन

Police caught two accused in an encounter in the case of molestation of girl students in Deoria
घायल आरोपी रितिक यादव और धीरज पटेल - फोटो : अमर उजाला

उधर, महुआडीह और बघौचघाट पुलिस ने भी पहुंच कर घेराबंदी कर दी। इस मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है। इस मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने शुक्रवार रात ही दबोच लिया था। यह आरोपियों से छेड़खानी के वक्त फोन पर बात कर रहा था।

विज्ञापन

Police caught two accused in an encounter in the case of molestation of girl students in Deoria
छात्राओं से छेड़खानी का मामला - फोटो : अमर उजाला

छेड़खानी पर सियासत...कृषि मंत्री के बयान पर पलटवार
तरकुलवा क्षेत्र में स्कूल से घर जा रही छात्राओं से छेड़खानी के मामले में कृषि मंत्री व पथरदेवा विधायक सूर्य प्रताप शाही के बयान को सपा नेता और पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ बताया है। रविवार को पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला है। इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यही भाजपा का असली चरित्र है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिले में आए दिन बेटियों से छेड़खानी, अश्लीलता और तेजाब फेंकने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस हर मामले में लीपापोती कर रही है, जिससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।

मालूम हो कि शुक्रवार को क्षेत्र के एक विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं के साथ बाइक सवार कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की थी। इस मामले में पुलिस आरोपी सहित पांच को उठाकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच कृषि मंत्री शाही का पत्रकार वार्ता के दौरान दिया गया बयान वायरल हो गया, जिसमें वह कह रहे थे कि छात्राओं से छेड़खानी नहीं हुई।

विज्ञापन

आरोपियों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे उनके चंगुल से बच कर निकल गईं। मंत्री के इस बयान की पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने निंदा की। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का यह बयान आहत करने वाला है।

कृषि मंत्री बोले- बयान को गलत तरीके  से किया पेश
देवरिया। छेड़खानी की घटना पर अपने बयान पर हो रही सियासत पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि अगर उनके बयान को कोई गलत तरीके से पेश कर रहा है तो यह उसकी सोच है। भाजपा सरकार महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करती। सरकार बेटियों के साथ खड़ी है। छोड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed