{"_id":"67351c2b075adc8aa10cc304","slug":"police-caught-three-miscreants-in-encounter-in-nihal-murder-case-deoria-news-c-7-1-gkp1057-746276-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निहाल हत्याकांड में मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निहाल हत्याकांड में मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा
Thu, 14 Nov 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। निहाल सिंह हत्याकांड के छठें दिन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात सुरौली थाना क्षेत्र के ठाकुर देवा पुल के पास मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें निहाल को गोली मारने वाले दोनों शूटर के साथ घटना के अगले दिन से वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा एक बदमाश भी शामिल है। दोनों शूटर की पहचान गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र व तीसरे की पहचान सुरौली क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। तीनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर करने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक तीनों ने पुरानी रंजिश में निहाल की हत्या की बात कबूली है।
मदनपुर क्षेत्र के समोगर निवासी निवासी निहाल सिंह उर्फ शुभम की सात नंवबर को गांव से देवरिया लौटते समय सुरौली थाना क्षेत्र के जद्दू परसिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले दिन परिजनों ने तीन को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो इसमें और के भी शामिल होने की सूचना मिली। पुलिस घटना में छह लोगों को शामिल होना मानकर उनकी धर-पकड़ में जुटी हुई थी। इधर परिजन तीन बाइक पर सवार नौ अपराधियों द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कह रहे थे। इसी बीच मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने सुरौली व मदनपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से ठाकुर देवा पुल के पास वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन सवार आते दिखे। तीनों ने पुलिस के नजदीक पहुंचते ही फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने तीनों के पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान देवरिया के सुरौली थानाक्षेत्र के नई खास निवासी आलोक राजभर पुत्र रामकिशुन और गोरखपुर के गगहा थानाक्षेत्र के बेलाडाड़ निवासी बृजेश गोस्वामी व गगहा थाने के ही कहला निवासी अमन गिरी पुत्र राजेश गिरि के रूप में हुई। मुठभेड़ में घायल बृजेश व अमन का काफी पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। बृजेश पर जहां एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, वहीं अमन पर करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। बृजेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो देशी तमंचा व एक बाइक भी बरामद हुआ है।
कई आपराधिक घटनाओं को बृजेश व अमन ने दिया है अंजाम
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के बेलाडाड़ निवासी बृजेश गोस्वामी व इसी थाने के कहला निवासी अमन गिर पुत्र राजेश गिरि का नाता क्षेत्र में एक गिरोह के सक्रिय सदस्य के रूप में है। कई घटनाओं में बृजेश के साथ अमन भी शामिल रहा है। अमन गिरि पर गगहा थाने में मुकदमा संख्या 325/2019 धारा-392, 411 व 357/2019 धारा 307 के तहत मामला दर्ज है। इन दोनों मामले में बृजेश गोस्वामी भी अपने गिरोह के सरगना और साथियों के साथ हर पल रहा है। बृजेश गोस्वामी के विरुद्ध गगहा थाने में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 12 मामलों में मुकदमा दर्ज है। निहाल हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दोनों ने मोटी रकम ली और पुलिस की आंख में धूल झोंक कर देवरिया में कई दिनों तक रहते हुए निहाल की रेकी करवाई। इसके बाद निहाल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वर्ष 2019 में बृजेश गोस्वामी के गगहा थाने में पहला मामला दर्ज हुआ था। इसी वर्ष अमन गिरि के विरुद्ध भी गगहा थाने में मामला दर्ज हुआ था। दोनों तभी से एक साथ एक ही गिरोह में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। उनके विरुद्ध गगहा के अलावा आसपास के थानों में कई मामले दर्ज है। पुलिस उनका सारा आपराधिक इतिहास जुटा रही है।
विज्ञापन
तीनों अपराधियों को लेकर छापेमारी में जुटी पुलिस
देवरिया। मंगलवार की रात मुठभेड़ में घायल निहाल हत्याकांड के दोनों शूटर बृजेश गोस्वामी, अमन गिरि व तीसरे आरोपी आलोक कुमार राजभर को इलाज के लिए एसओजी व पुलिस टीम इमरजेंसी लेकर पहुंची। जहां तीनों का इलाज करने के बाद इमरजेंसी से सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह घायल तीनों अपराधी का मेडिकल कालेज के सर्जिकल वार्ड में कही पता नहीं था। सूचना मिली कि तीनों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। गोरखपुर में भी तीनों का कही पता नहीं था। सूत्रों की मानें तो तीनों में शामिल एक अपराधी के पैर में मुठभेड़ के दौरान काफी गंभीर चोट आई है। इसलिए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल चर्चा है कि पुलिस तीनों को लेकर कहीं छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम व एसओजी परिजनों की तरफ से उपलब्ध कराए गए नामजद तहरीर में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि नामजद तीनों आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटनास्थल पर कारतूस खोजते दिखे दो पुलिसकर्मी
पकड़ी बाजार। सुरौली थाना क्षेत्र के ठाकुर देवा पुल के पास मुठभेड़ में जहां जहां घायल होकर अपराधी गिरे थे, वहां पुलिस प्रशासन की तरफ से गोल घेरा बना था। सुबह लोगों को घेरा बनाने का कारण समझ में नहीं आया। बाद में उन्हें मुठभेड़ की जानकारी मिली। अहले सुबह दो पुलिसकर्मी सादे लिबास में खोखा खोजते नजर आए। वह लकड़ी से घासफूस हटाकर उसकी खोज कर रहे थे। मौके से कुछ दूरी एक चाय दुकान पर लोग इस मुठभेड़ की चर्चा करते हुए मिले।