फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police caught prized accused

25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने पकड़ा, पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोप

Sat, 27 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
police caught prized accused
25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने पकड़ा, पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन

देवरिया। पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमलाकर फरार चल रहे व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। करीब 9 माह से फरार चल रहे आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनामी घोषित कर रखा था। इस मामले महिला के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था।

7 जुलाई 2020 को कोतवाली क्षेत्र की मुंसिफ कालोनी निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी पुत्री के पति द्वारा उसे जान से मारने की नीयत से चाकू मार दिया गया है। वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मदनलाल विश्वकर्मा निवासी बरईठवा गांव के बागापार टोला जनपद-महराजगंज के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर रहा। काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तार न होने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। जिसे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजू सिंह, एसएसआई विपिन मलिक, चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह ने सुबह मुखबिर की सूचना पर मुंसिफ कॉलोनी रामनाथ देवरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed