{"_id":"613ba4e18ebc3e38a071a12b","slug":"police-caught-inter-state-vehicle-theft-gang-deoria-news-gkp408695694","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात पकड़े गए
देवरिया। खामपार थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनके पास से पांच लग्जरी वाहन और 22 बाइक बरामद की है। पर्दाफाश करने वाली टीम को 40 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने प्रेसवार्ता में घटना का पर्दाफाश किया। बताया कि खामपार पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई जनपदों के वाहन बरामद किए गए हैं। जनपद की पुलिस ने एक दशक के अंदर एकमुश्त इतनी बड़ी संख्या में वाहन बरामद नहीं किया था। इस गिरोह के कब्जे से विभिन्न जगहों से चुराए गए पांच लग्जरी वाहन, जिसमें तीन बोलेरो, एक स्कार्पियो व एक मार्शल तथा विभिन्न मॉडल की 22 बाइक शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि खामपार के एसओ विपिन मलिक ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसौनी दीक्षित मंदिर के पास से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान वे वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के लग्जरी वाहन एवं बाइक को बरामद करने में सफलता हासिल की। यह गिरोह उत्तर प्रदेश, बिहार राज्य के विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी करता था। उसके नंबर प्लेट व चेसिस नंबर में हेराफेरी कर उसे बिहार व झारखंड में ले जाकर बेच दिया करता था। पुलिस की गिरफ्त में आने के पूर्व भी यह लोग एक खंडहर में सारे बरामद वाहनों को इकट्ठा कर बाहर ले जाने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि बरामद दो बोलेरो के संबंध में एक का सरोजनीनगर लखनऊ व एक का गोमतीनगर लखनऊ थाने में चोरी का मामला दर्ज है। बरामद चार बाइक के संबंध में भी सलेमपुर कोतवाली सहित अन्य थाने में ही चोरी का मामला पहले से दर्ज है। शेष 16 बाइक एवं तीन चारपहिया वाहनों के संबंध में जांच की जा रही है। पर्दाफाश करने वाली टीम को डीआईजी की ओर से 25 हजार एवं एसपी की ओर से 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के गिरफ्तार सदस्य
अवधेश कुशवाहा निवासी शिवराजपुर थाना खामपार, तिलावत अली भिंगारी बाजार खामपार, रंजन कुशवाहा निवासी भिंगारी बाजार, विशाल कुमार निवासी पकड़ी बाबू थाना भाटपाररानी, गौतम कुमार निवासी धरमखोर करन थाना-खामपार, जीऊत कुमार निवासी पकड़ी बाबू थाना भाटपाररानी, निजामुद्दीन अंसारी निवासी छपरा थाना बनकटा।