फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police camp in bhatauli village

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ भटौली गांव

Fri, 07 Aug 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
police camp in bhatauli village
मईल थाना का भटौली गांव पुलिस छावनी में तब्दील - फोटो : SALEMPUR
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ भटौली गांव
विज्ञापन

14 नामजद सहित 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के भटौली गांव शुक्रवार को पुलिस छावनी में तब्दील रहा। गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छापा मार रहा है। बृहस्पतिवार को गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

भटौली गांव निवासी शिवम बृहस्पतिवार को राशन की दुकान से खाद्यान्न लेकर आ रहा था। तभी एक पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। सूचना पर कुछ लोग इकट्ठा हो गए। यह देखकर दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोग पत्थर, तलवार व अन्य हथियार से लैस होकर कट्टे से फायरिंग करने लगे। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने भटौली निवासी रामदास के तहरीर पर 14 नामजद व 10 अज्ञात पर संगीन धराओ में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मईल दीपक कुमार, बरहज एसओ अनिल पांडेय, एसओ भलुवनी राजेश सिंह व डेढ़ प्लाटून पीएसी यहां तैनात है जो गांव में कैंप कर रही है। रात में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। सीओ बरहज दिनेश सिंह यादव ने बताया कि भटौली में कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed