{"_id":"67e98fcf720a068bc10d1996","slug":"police-came-into-action-after-the-surrender-of-an-accused-deoria-news-c-208-1-sdn1004-150487-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक आरोपी के समर्पण के बाद एक्शन में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक आरोपी के समर्पण के बाद एक्शन में आई पुलिस
Mon, 31 Mar 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भाटपार रानी। 22 मार्च को आभूषण व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में शनिवार को आरोपी शाह आलम के पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी आरोपी से मिले इनपुट के बाद लूट में शामिल दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापे की कार्रवाई तेज कर दी है। इसके बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं। खामपार थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू बंगरा बाजार मार्ग पर भठवा तिवारी गांव के पास मुख्य सड़क पर सलेमपुर के आभूषण व्यवसायी राजू वर्मा के साथ हुई लूट के बाद पुलिस ने तीन लुटेरों पर केस दर्ज किया था। आरोपी शाह आलम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों आरोपी स्थानीय हैं। इसके बाद से पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वह दोनों आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। जल्द पुलिस के चंगुल में होंगे।
आभूषण व्यवसायी से करीब 60 हजारये की चांदी की लूटने के बाद खामपार पुलिस समेत एसओजी टीम घटना के पर्दाफाश में लगी थी। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपी शाह आलम ने शनिवार को पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि शेष दो बचे आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी है।