{"_id":"66996425c7492f281f0f2184","slug":"police-busy-in-checking-call-details-deoria-news-c-208-1-deo1004-130610-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: काल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: काल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
- खुखुंदू थाने का दीवान बोल रहा हूं, तुरंत भेजो तीन हजार रुपये का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाने में केस चल रहा है, केस मजबूत और गिरफ्तारी करानी है, तो तुरंत तीन हजार रुपये भेजो। खुखुंदू थाने का दीवान बोल रहा हूं। इस मामले में पुलिस अब काॅल डिटेल खंगालने में जुटी है। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा रखा है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस के जरिये सब कुछ साफ हो जाएगा। वैसे जांच भी जारी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव निवासी दुर्गेश यादव के भतीजे जितेंद्र यादव की पांच दिन पहले दोघड़ा चौराहे पर कार सवारों ने घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पुलिस उसमें केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इसी मामले में बुधवार सुबह तकरीबन 7:00 बजे परिवार के किसी सदस्य के पास मोबाइल फोन पर 09109664937 से फोन गया और फोन रिसीव होते ही आवाज आई। हैलो मैं खुखुंदू थाने का दीवान बोल रहा हूं। केस मजबूत कराना है, और गिरफ्तारी तो तुरंत 9039908467 पर तीन हजार रुपये ट्रांसफर करिए। इसके बाद दुर्गेश यादव ने अपने खाते से रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि फिर दस मिनट बाद इसी मोबाइल फोन से दोबारा फोन कर पांच से सात हजार रुपये की और मांग की जाने लगी।
इस पर परिजनों को शंका होने लगी। वह बोले अब खाते में रुपये नहीं हैं। लेना है तो सामने घर आइए और ले जाइए। इस पर तथाकथित दीवान ने कहा कि ठीक है, थाने आ जाओ यहीं हैं। दुर्गेश यादव ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए काल डिटेल खंगालने में जुट गई है। पुलिस सर्विलांस के सहारे तथाकथित दीवान तक पहुंचने में लगी है। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि काल डिटेल खंगाला जा रहा है। जांच भी जारी है। जल्द ही तथाकथित दीवान पुलिस पकड़ में आ जाएगा। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि काल डिटेल के जरिये हकीकत सामने आ जाएगी।