फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police busy in arresting the youth who forcibly married and his family

Deoria News: जबरन निकाह करने वाले युवक व उसके परिजनों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jan 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police busy in arresting the youth who forcibly married and his family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में युवती से जबरन निकाह कर विदेश भागने के मामले में पुलिस ने युवक व उसके परिजनों की गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर दी है। युवती ने एक माह पहले मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा जोड़ दिया है। आरोपी सहित नामजद परिवार के आठ सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी ने टीम का भी गठन कर दिया है।

टीम में शामिल सर्विलांस, एसओजी व कोतवाली पुलिस आरोपी व उसके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी में जुट गई है। वहीं परिवार के सदस्य भी गायब चल रहे हैं। गौरतलब हो कि पीड़िता को आरोपी के विदेश जाने की खबर मिली तो वह उसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का चक्कर काटने लगी थी। पुलिस गिरफ्तारी का आश्वासन देती रही। इधर आरोपी बृहस्पतिवार को सऊदी अरब भाग निकला। अगले दिन पीड़िता ने एसपी को आवेदन देते हुए पुलिस पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाया था। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का उसकी चचेरी बुआ के पति के दोस्त के साथ करीब छह से सात साले पहले नजदीकियां बढ़ीं। उस युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed