फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police busy in arresting the named accused

Deoria News: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police busy in arresting the named accused
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में अधेड़ की पीटकर की गई हत्या में फरार चल रहे दो नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश देती रही, लेकिन अभी तक हत्यारोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। उधर, गांव और वैश्य समाज के लोगों में हत्यारोपियों के इनकाउंटर की मांग उठने लगी है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में आठ दिन पहले बाइक तेज चलाने से मना करने पर दिनेश गुप्ता (50) की गांव के हत्यारों ने पीटकर हत्या कर दी थी। जबकि हत्यारों ने तारकेश्वर गुप्ता (40), राजू गुप्ता, राजन कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता और विशाल को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। घटना में गंभीर रूप से घायल तारकेश्वर गुप्ता का भी सात दिनों तक लखनऊ में इलाज चलने के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed