{"_id":"6a15e8844b2f5ed2f70adf4a","slug":"police-brought-the-soil-laden-tractor-trolley-to-the-police-station-and-sent-a-report-to-the-mining-department-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-182884-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने लाई पुलिस, खनन विभाग को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने लाई पुलिस, खनन विभाग को भेजी रिपोर्ट
Wed, 27 May 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के देईडीहा के पास मंगलवार को पुलिस ने मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर थाने ले आई। कार्रवाई से अन्य चालक अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने अवैध तरीके से खोदाई कर बेखौफ ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों पर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी है।
देईडीहा क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कराते हुए ढुलाई कराई जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को आता देख अवैध खनन कर रही जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ढुलाई कराया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई के लिए विभाग को रिपोर्ट भेजा गया है।