{"_id":"65f5db180db2a16ad903284a","slug":"police-bid-to-file-case-against-married-woman-in-jewelery-theft-case-deoria-news-c-208-1-deo1004-121585-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जेवर चोरी मामले में पुलिस बोली दर्ज होगा विवाहिता पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जेवर चोरी मामले में पुलिस बोली दर्ज होगा विवाहिता पर केस
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में विदेश से लौटे पति ने पत्नी पर ही जेवर चुराने का लगाया है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में विदेश से कमा कर घर लौटे पति ने पत्नी पर स्वयं का जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पति के तहरीर पर पत्नी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया जाएगा। मामला थाने तक पहुंचने पर पत्नी तीन दिनों से भाई के साथ थाने का चक्कर लगा रही थी ,यह बात पुलिस को काफी नागवार गुजरी है। महिला से नाराज पुलिस अब केस दर्ज करने की बात कह रही है। हालांकि महिला घटना के समय ही चोरी की तहरीर देने की बात कह रही है। उसका आरोप है कि उस समय से लेकर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में महुआडीह की एक युवती की शादी बीते तीन वर्ष पहले हुई है। पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। विवाहिता का आरोप है कि बीते वर्ष दिसंबर माह में मेरे जेवरात की चोरी हो गई। चोरी की तहरीर मैंने तत्काल थाने में दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पति विदेश से लौटे है तो हमारे उपर ही जेवरात चोरी करने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिए है। बीते तीन दिनों से मुझे थाने बुलाया जा रहा है और फिर देर शाम को वापस भेज दिया जा रहा है। ऐसे में लगातार तीन दिनों से मैं अपने मायके से भाई के साथ आ जा रही हूं। विवाहिता का यह भी आरोप है कि पति और अन्य ससुराल वाले मुझपर झूठा लांछन लगाकर मुझे रखना नहीं चाह रहे हैं। थाने पर आने-जाने के दौरान अबतक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। हालांकि पुलिस अब विवाहिता के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करने की तैयारी में है। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस मेरा सहयोग करने की बजाय मेरे ससुराल वालों की सुन रही है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि अबतक की जांच में विवाहिता पर लगा चोरी का आरोप सही पाया गया है। वैसे जांच चल रही है। जांच पूरी होते ही पति की तहरीर के आधार पर विवाहिता के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। पता कराता हूं क्या मामला है।