फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police at the door of villagers for help in solving the murder case

Deoria News: हत्या के खुलासे में मदद के लिए ग्रामीणों के दर पर पुलिस

Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police at the door of villagers for help in solving the murder case
फतेहपुर में धनंजय की हत्या के बाद बेजार होकर रोती पत्नी और बेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। फतेहपुर गांव में शनिवार को स्कूल संचालक धनंजय पाल की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझती नजर आ रही है। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
करीब 12 लोगों से पूछताछ और सगे संबंधियों का मोबाइल काॅल डिटेल खंगालने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सोमवार को पुलिस लोगों से सूचना पाने के लिए वारदात स्थल से लेकर पूरे गांव में तमाम पोस्टर लगवाए हैं। इसमें आम जनता से वारदात के संबंध में जानकारी साझा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखने के लिए कहा गया है। पोस्टर में प्रभारी निरीक्षक का नाम और मोबाइल नंबर लिखा है। फतेहपुर के रामनगर टोले में डीएम पब्लिक स्कूल के संचालक धनंजय पाल (55) की शनिवार को किसी ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शुक्रवार की रात स्कूल के बरामदे में सो रहे थे। मामले में पुलिस धनंजय की पत्नी मुराती देवी की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस हत्या के बाद संपत्ति और संबंधों को लेकर केस को खोलने का तीन दिन से प्रयास कर रही है। पुलिस हत्या के कारण का पुख्ता सबूत तलाश रही है।
हालांकि, पुलिस हत्यारोपियों के करीब पहुंचने का दावा कर रही है, मगर अभी उसे प्रकाश में लाने में संकोच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि धनंजय के बेहद करीबी ने हत्या की है। पुलिस उस पर हर पल नजर रखे हुए है।

रुद्रपुर के सीओ हरिराम यादव ने कहा कि पुलिस की जांच बिल्कुल सही दिशा में चल रही है। वारदात के पर्दाफाश में अब ज्यादा वक्त नहीं लगने वाला है। बहुत जल्द मामला उजागर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed