{"_id":"6452a5f544aaab283500b779","slug":"police-arrived-on-information-about-distribution-of-cock-deoria-news-c-7-1-151123-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज में मुर्गा बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, गाड़ी किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज में मुर्गा बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, गाड़ी किया सीज
Wed, 03 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 03 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
चालक सहित दो को हिरासत में लेकर किया पूछताछ, एक को छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मतदान से एक दिन पूर्व प्रत्याशी और समर्थक डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार में जुटे थे। बुधवार को पुलिस को एक पार्टी के कुछ समर्थकों द्वारा मुर्गा बांटने की सूचना मिली। जानकारी होने पर फौरी कार्रवाई करते हुए पुलिस चालक सहित दो को हिरासत में लेकर गाड़ी को थाने लाई। पूछताछ के बाद एक को छोड़ते हुए गाड़ी सीज कर दिया। हालांकि गाड़ी से पुलिस को एक भी मुर्गा नहीं मिला।
दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर ने पुलिस को बिजौली गांव के निकट गाड़ी में रखकर मुर्गा बांटने की सूचना दिया। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी, सोनित शर्मा, आशीष यादव आदि के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों के अनुसार पुलिस को आता देख कुछ लोग खिसक लिए। मौके पर पुलिस को खाली गाड़ी और चालक सहित दो लोग हाथ लगे। पुलिसिया कार्रवाई की पूरे दिन नगर में चर्चा रहा। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि गाड़ी सीज कर दिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है।