{"_id":"680156d9bfb6afed550a9ab9","slug":"police-arrested-nine-gamblers-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151776-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौ जुआरियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौ जुआरियों को पुलिस ने दबोचा
Fri, 18 Apr 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। भैंसाडाबर गांव के बाहर बगीचे में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम छापा मारा। यहां से पुलिस ने नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो लाख रुपये नकद, कई बाइक, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन मिले।
बताया जा रहा है कि भैंसाडाबर गांव के बाहर स्थित एक बगीचे में जुआ खेलने की शिकायत पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी। इस बीच मुखबिर ने जुआ खेलने की सूचना दी गई।
इसके बाद थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने पुलिसकर्मियों के साथ छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके से नाै जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने करीब दो लाख रुपये नकद, कई बाइक और ताश के पत्ते बरामद किए। पकड़े गए जुआरियों को पुलिस थाने लाई और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई। लोगों का कहना है कि मौके पर दो दर्जन से अधिक जुआरी थे, मगर पुलिस के आने की भनक लगते ही कई भाग गए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि जुआरियों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद