{"_id":"6710489e11d73bece40c1714","slug":"police-alert-after-finding-the-location-of-the-fourth-accused-in-the-molestation-case-deoria-news-c-208-1-deo1004-137772-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छेड़खानी प्रकरण के चौथे आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छेड़खानी प्रकरण के चौथे आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस सतर्क
Thu, 17 Oct 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। छेड़खानी मामले में फरार चल रहा चौथा आरोपी विवेक सैनी के पंजाब में बहन के पास होने सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। तरकुलवा थाने की पुलिस पंजाब पुलिस की मदद से उसका लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। इधर, पुलिस द्वारा धारा 35 का नोटिस चस्पा करने के बाद भी वह आईओ के समक्ष हाजिर नहीं हुआ है।इसके चलते पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बारह दिन गुजर जाने के बाद भी एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमों के हाथ खाली है।
थाना क्षेत्र के एक कॉन्वेंट विद्यालय में पढ़ने वाली आठवीं क्लास की दो छात्राएं चार अक्टूबर को सुबह 10 बजे के करीब परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रही थीं। इस बीच सुनसान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनके साथ छेड़खानी की। स्कूल के प्रबंधक उमेश यादव की तहरीर में पुलिस आनन-फानन में चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। विवेचना के दौरान बदमाशों की नाम उजागर होने के बाद 6 अक्टूबर की देर रात स्थानीय पुलिस ने सिरसिया गोठा रोड़ पर मुठभेड़ के दौरान बंजरिया गांव के बैकुंठपुर टोला निवासी धीरज पटेल और रितिक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।
चौथा आरोपी विवेक घटना के दिन से ही अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी है। पुलिस ने 13 अक्टूबर की शाम में उसके घर पर धारा 35 का नोटिस चस्पा की। ा