{"_id":"62c091af447cc27f860feac4","slug":"pole-fallen-due-to-truck-colision-student-died-deoria-news-gkp44241800","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की ठोकर से गिरा विद्युत पोल, दबकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की ठोकर से गिरा विद्युत पोल, दबकर छात्रा की मौत
Sun, 03 Jul 2022 08:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 08:04 AM IST
सार
सोना अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान थी। बड़ी बेटी की असमय मौत से परिवार में मातम छा गया है। खामपार थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक कब्जे में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार में शनिवार को ट्रक की ठोकर लगने से विद्युत पोल गिर गया। उसकी चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
भिंगारी बाजार निवासी राजेश वर्मा की आठ वर्षीय पुत्री सोना वर्मा कक्षा एक की छात्रा थी।
वह अपने छोटे भाई ओम वर्मा के साथ प्राथमिक विद्यालय भिंगारी बाजार जा रही थी। पोस्ट ऑफिस के समीप एक चालक पार्किंग करने के लिए ट्रक को आगे-पीछे कर रहा था। ट्रक पीछे से विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे पोल छात्रा के ऊपर गिर गया।
उसकी चपेट में आने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। छोटा भाई ओम वर्मा बाल-बाल बच गया। परिजन उसे भाटपाररानी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।