{"_id":"57a8c0b04f1c1bb661ee4877","slug":"pokhari-staged-against-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी पर कब्जे के खिलाफ धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी पर कब्जे के खिलाफ धरना दिया
देवरिया
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
पूर्वान्चल मुक्ति वाहिनी कार्यकर्ताओं ने अमेठी माई मंदिर के पोखरे की जमीन को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अमेठी माई मंदिर के पोखरी पर कब्जा के खिलाफ पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी के लोगों ने आवाज बुलंद कर दी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर पोखरी की खुदाई की मांग जिला प्रशासन से की है। लोगों ने आरोप लगाया कि भू माफियाओं की नजर पोखरी पर है। पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रेश सिंह अमेठिया के नेतृत्व में लोग कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
इसके बाद धरने पर बैठ गए। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में भू माफियाओं का सहयोग जिला प्रशासन कर रहा है। अमेठी माई मंदिर के पोखरी पर भू माफियाओं की नजर है। प्रशासन पोखरी की खुदाई कराने में आनाकानी कर रहा है। इससे साबित हो रहा है कि प्रशासन के लोग भू माफियाओं से मिले हुए हैं।
महिला एकता शक्ति की अध्यक्ष राष्ट्रीय मन्नू तिवारी ने कहा कि यदि डीएम एक सप्ताह के भीतर पोखरी की खुदाई का निर्देश नहीं देती हैं तो पोखरी खुदवाकर उसकी मिट्टी डीएम कार्यालय पर लाकर गिराया जाएगा।
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सपा सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार, जमीनों पर अवैध कब्जे की बाढ़ आ गई है। अफसर सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। अगर जिले के अफसर नहीं चेते तो इसका खामियाजा भुगतना होगा। मंदिर के पुजारी शंकरदास, प्रदीप गोस्वामी, कैप्टन अजीत सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, बिक्रम सिंह, वशिष्ठ विश्वकर्मा, हरिशंकर सिंह, सोनू सैनी, रामचंद्र मौजूद रहे।