फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pokahri me mila shaw

ससुराल आए युवक का पोखरी में मिला शव

Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
pokahri me mila shaw
ससुराल आए युवक का पोखरी में मिला शव
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। चकरा दुर्जन गांव में ससुराल आए एक युवक का शव बृहस्पतिवार को पोखरे में मिला। शव मिलने की सूचना पर ससुराल में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड निवासी संतोष यादव (40) पुत्र स्वर्गीय प्रयाग यादव बुधवार की शाम ससुराल चकरा दुर्जन आए थे। रात में भोजन करने के बाद सभी लोग सो गए। बृहस्पतिवार की सुबह संतोष बिस्तर से गायब थे। इससे ससुराल वालों को चिंता हुई। काफी तलाश के बाद उनका शव गांव के पोखरे में मिला। दामाद का शव मिलने की सूचना पर ससुराल में कोहराम मच गया। वहीं, जब यह सूचना रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड में उनके घर पहुंची तो वहां भी कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंचे एसआई वीरेंद्र मौर्य ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया ससुराल आए युवक का शव पोखरे में मिला है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

साले के साथ ससुराल आए थे संतोष चकरा दुर्जन गांव निवासी फौजदार यादव की बेटी मंजू की शादी रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड नंबर तीन निवासी संतोष यादव से हुई थी। उनके दो संतान सोनम (18) और आकाश (13) हैं। परिवारवालों के अनुसार संतोष पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका उपचार गोरखपुर के किसी चिकित्सक के वहां से चल रहा था। बुधवार को अपने बड़े साले और ग्राम प्रधान काशीनाथ यादव के साथ ससुराल आए। सुबह वह अपने बिस्तर पर नहीं थे। पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी मंजू देवी, देवर शशिकांत के साथ मायके पहुंची। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed