{"_id":"63066ace07d2016505729ab7","slug":"pocketmar-taken-mla-pension-money-salempur-news-gkp44811419","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक कीपेंशन की रकम ले उड़ा पॉकेटमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक कीपेंशन की रकम ले उड़ा पॉकेटमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक कीपेंशन की रकम ले उड़ा पॉकेटमार
झोले में रखकर बस से घर जा रहे थे स्वामीनाथ यादव
पूर्व विधायक ने कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बरहज के पूर्व विधायक स्वामीनाथ की पेंशन के रुपये पर पॉकेटमार ने हाथ साफ कर दिया। जानकारी तब हुई जब वह अपने घर पहुंचे। पूर्व विधायक ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
पूर्व विधायक स्वामीनाथ आवश्यक कार्य के लिए मंगलवार को सलेमपुर आए थे। उन्होंने स्टेट बैंक की शाखा में जाकर अपनी पेंशन के 15 हजार रुपये निकाले। उसके बाद बलिया जाने वाली बस में बैठकर अपने पैतृक गांव कोतवाली क्षेत्र के ठेंगवल ग्यास जाने के लिए निकले। इसी बीच रास्ते में झोले में रखी रकम पॉकेटमार ने ब्लेड मारकर झोला में से निकाल लिया।
पूर्व विधायक घर पहुंचे और रकम निकालने के लिए जब झोले में हाथ डाले तब उनका हाथ फटे झोले से बाहर आ गया। ठीक से झोले में देखा तो महज 1200 रुपये ही बचे थे, जो पॉकेटमार के हाथ नहीं लगे थे। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल कपिल देव चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। पेंशन की रकम किस जगह से निकाली गई है। इसकी जांच की जा रही है।