{"_id":"60354a5e8ebc3ee92d273a13","slug":"pm-swanidhi-debt-fair-from-1march-deoria-news-gkp3859373134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से छह तक लगेगा स्वनिधि ऋण मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से छह तक लगेगा स्वनिधि ऋण मेला
विज्ञापन
एक से छह तक लगेगा स्वनिधि ऋण मेला
आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक
बैंकर्स को दिए शत-प्रतिशत ऋण वितरण करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत एक से छह मार्च तक सभी नगर निकायों में स्वनिधि ऋण मेला आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अमित किशोर ने बैंकर्स को शत-प्रतिशत ऋण वितरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय स्वनिधि लोन मेला के सफल क्रियान्वयन में जुडे़ सभी अधिकारी अपनी सहभागिता निभाएंगे। शत-प्रतिशत पथ विक्रेताओं के स्वीकृत आवेदनों के अनुरूप ऋण उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए बैंकर्स नोडल अधिकारी नामित कर दें। योजना के तहत जो लाभार्थी ऋण प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें स्वनिधि ऋण मित्र के रूप में जोड़ा जाए और उनके अनुभव को साझा किया जाए। ताकि अन्य लोग इससे प्रेरित हो सकें। एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने कहा कि योजना का लाभ दिलाने के लिए 6252 पथ विक्रेताओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें गौरा बरहज नगरपालिका को 567, देवरिया नगरपालिका परिषद का 2007 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैंकों में अभी 5824 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि 25 फरवरी तक माइक्रोप्लान तैयार कर अनिवार्य रूप से डूडा को उपलब्ध कराएं। एसडीएम सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, एलडीएम राकेश कुमार, डीडीएम नाबार्ड संचित सिंह, ईओ गौरा बरहज, जीएम जीआईसी अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।