{"_id":"583874414f1c1b967413b64e","slug":"pm-secretariat-will-serve-as-ksya-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीएम सचिवालय’ के रूप में काम करेगा कसया एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पीएम सचिवालय’ के रूप में काम करेगा कसया एयरपोर्ट
देवरिया
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
modi
- फोटो : Getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कसया एयरपोर्ट ‘पीएम सचिवालय’ के रुप में काम करेगा। बीएसएनएल की तैयारियां आखिरी दौर में है। अधिकारियों के मुताबिक यहां पर सब कुछ इंतजाम किया जा रहा है जो प्रधानमंत्री के लिए आवश्यक है। कसया स्थित एयरपोर्ट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 नवंबर को परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल लगभग तीन घंटे तक मिनी पीएमओ के रुप में काम करेगा। इसके लिए बीएसएनएल के जिम्मेदार इंतजाम को बेहतर करने में जुटे हैं।
सीजीएम लखनऊ टीएन शुक्ल महकमे के कार्यों की बराबर फीडबैक ले रहे हैं। टीडीएम जीपी तिवारी ने शुक्रवार को कसया स्थित कार्यक्रम स्थल पर मातहतों से कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल को मिनी पीएमओ के रुप में बनाया जा रहा है।
यहां पर संचार के हर इंतजाम मुहैया रहेंगे। हॉटलाइन, ओएफसी के जरिए हाईस्पीड इंटरनेट, टेलीफोन कनेक्शन मुहैया करा दिया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर आईएसडी कॉल की सुविधा रहेगी। ताकि जरूरत पड़ने पर देश-विदेश में आसानी से बात हो सके। जबकि प्रशासन की ओर से डेस्कटॉप मुहैया कराया जाएगा।