{"_id":"60bd07448ebc3ed48e59b6da","slug":"pm-aawas-shari-soon-for-11000-deoria-news-gkp397139763","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार लाभार्थियों को जल्द मिलेगा पीएम आवास शहरी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार लाभार्थियों को जल्द मिलेगा पीएम आवास शहरी का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 हजार लाभार्थियों को जल्द मिलेगा पीएम आवास शहरी का लाभ
डूडा ने तैयार की 11,619 आवेदकों की सूची
15 दिन के भीतर होगा सत्यापन, शासन को भेजा जाएगा डीपीआरआर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए आवेदन कर चुके पात्र लाभार्थियों को अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डूडा ने 11619 आवेदकों की सूची तैयार कर ली है।
लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन 15 दिन के भीतर पूरा कर शासन को जल्द डीपीआर भेजा जाएगा। पात्रों के चयन के लिए डीएम ने नगर निकायों के ईओ, एसडीएम व सीएलटीसी इंजीनियर की संयुक्त कमेटी गठित की है। यह कमेटी आवेदकों के पात्रता का सत्यापन कर 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट डूडा को सौंपेगी। पीएम आवास योजना (शहरी) के आवेदकों की पात्रता के सत्यापन की जिम्मेदारी पहले तीन विभागों को सौँपी गई थी। डूडा के कर्मचारी आवेदन जमा कराने के बाद मौका मुआयना करते थे। फिर यह सूची नगर निकाय व संबंधित तहसील को भेजी जाती थी। तीनों जगह से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर शासन को भेजा जाता है। यह प्रक्रिया पूरी होने में साल गुजर जाते थे। इसी बीच कुछ लाभार्थी दलालों के चंगुल में फंस जाते थे तो कुछ का बैंक खाता व मोबाइल नंबर बंद हो जाता था। आवास के नाम पर वसूली होती थी। पात्रता की जांच के लिए संयुक्त कमेटी गठित होने से लाभार्थियों को योजना का लाभ पाने में अब देरी नहीं होगी।
इनसेट
लाभार्थियों को मिलेगा प्रमाणपत्र
डूडा की ओर से इस बार पीएम आवास के लाभार्थियों की फोटोयुक्त सूची तैयार कराई जाएगी। इसमें व्यक्तिगत के साथ कार्यस्थल का फोटोग्राफ होगा। जिनके आवास स्वीकृत होंगे उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
पीएम आवास योजना के आवेदकों की सूची तैयार कर ली गई है। 15 दिन के भीतर पात्रता का सत्यापन कराकर डीपीआर शासन को भेज दिया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। अगर कोई व्यक्ति आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत मेरे मोबाइल नंबर 8573002268 पर कर सकते हैं।
- विनोद कुमार मिश्र, पीओ डूडा।