फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ploting on pond land

Deoria News: फर्जीवाड़ा कर पोखरी की भूमि पर की प्लाटिंग

Thu, 23 Feb 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
ploting on pond land
पोखरी की भूमि पर हुई प्लाटिंग
एसडीएम के आदेश पर 36 वर्ष बाद दोबारा दर्ज हुआ पोखरी का नाम
विज्ञापन

गांव के प्रधान समेत कई लोगों ने उच्चाधिकारियों से की थी लिखित शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ब्लॉक के अहिरौली गांव में पोखरी की भूमि को राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से जालसाजों ने ग्राम सभा की सार्वजनिक पोखरी को अपने नाम कराकर प्लाटिंग कर दी है। इसको लेकर गांव के प्रधान समेत कई लोगों ने उच्चाधिकारियों से लेकर एसडीएम न्यायालय में अपील की थी। ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जालसाजों का नाम खतौनी से खारिज कर पुन: पोखरी दर्ज कराने का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद जमीन पर कब्जा करने वालों में खलबली मची है।
तहसील क्षेत्र के अहिरौली गांव में सलेमपुर मुख्य मार्ग पर सोनिया गांधी पार्क के पास 382 क 0.729 हे. व 382 ख 0.061 हे पोखरी की जमीन है। इस पोखरी पर 1 मई 1966 को जालसाजों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से कब्जा दिखाकर अभिलेख में अपना नाम दर्ज कराकर इस पर कब्जा कर लिया। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने एसडीएम कोर्ट में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इसी बीच गांव की प्रधान सीमा देवी ने एसडीएम को 28 जून 2022 को एक शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक पोखरी से गलत तौर से अंकित नाम को निरस्त कर अतिक्रमण तत्काल हटवाने की मांग की। मामला को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अरुण कुमार ने इसकी जांच तहसीलदार से कराई। तहसीलदार की आख्या को स्वीकार करते हुए 15 फरवरी को दोनों गाटा संख्या पर पोखरी का नाम अंकित करने का आदेश दिया। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि गलत तरीके से पोखरी की भूमि को कुछ लोगों ने अपने नाम करा लिया था। जिसे निरस्त कर पुन पोखरी का नाम अंकित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed