फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Playing Holi with chemical-laced colours proved costly, eye irritation landed one in the hospital

Deoria News: केमिकलयुक्त रंग से होली खेलना पड़ा भारी, आंखों में जलन ने पहुंचाया अस्पताल

Fri, 06 Mar 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Playing Holi with chemical-laced colours proved costly, eye irritation landed one in the hospital
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : मौलाना अदहम मुस्तफा
सलेमपुर। होली का पर्व बीतने के बाद अब केमिकलयुक्त रंगों और अबीर-गुलाल का दुष्प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो दिनों से आंख, त्वचा और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को अस्पताल में करीब 800 मरीज पहुंचे, जिसमें 250 से अधिक मरीज ऐसे पहुंचे, जिन्हें होली के रंगों के कारण परेशानी हुई।
शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही मरीज परामर्श के लिए पर्चा बनवाने को कतार में खड़े हो गए। सीएचसी खुलते ही फिजिशियन डॉ. अतुल कुमार के कक्ष में मरीजों का जमावड़ा लग गया। जिसमें सबसे अधिक मरीज पानी में अधिक देर तक भीगने तथा केमिकल और खुशबूयुक्त अबीर-गुलाल के संपर्क में आने से सांस फूलने, सीने में जकड़न और एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंचे। नेत्र सर्जन एवं एडिशनल सीएमओ डॉ. अजीत कुमार सिंह के कक्ष में आंख में केमिकलयुक्त गुलाल जाने से जलन, लालिमा और आंख लाल होने की शिकायत वाले मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉ. अजीत कुमार सिंह आपरेशन कक्ष में थे। जिसके चलते नेत्र परीक्षण अधिकारी दीपिका गौंड़ ने मरीजों के आंखों की जांच की।
विज्ञापन

महिला वार्ड में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. सुमन गुप्ता ने बताया कि अधिकांश महिलाएं त्वचा में जलन और शरीर में एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed