फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Players won five medals in the Open National Championship

Deoria News: ओपेन नेशनल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Mon, 20 Jan 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Players won five medals in the Open National Championship
देवरिया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में लखनऊ में चल रही ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तीन रजत व दो कांस्य पदक जीतकर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया। इसमें जनपद की 16 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के दूसरे दिन जिले के अभिषेक कुमार ने जूनियर अंडर 59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंच कर रजत पदक, अंशु कुमार ने सब जूनियर अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंचकर रजत जीता। सीनियर बालिका अंडर-49 किलो भार वर्ग में अदिति त्रिपाठी ने फाइनल में जगह बनाकर रजत पदक, सीनियर अंडर-62 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्या त्रिपाठी ने कांस्य, कैडेट वर्ग में पूर्णिमा मौर्य 152 सेंटीमीटर में सेमीफाइनल में पराजित होकर कांस्य पदक जीता। वहीं गार्गी मिश्रा ने 158 सेंटीमीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि नेशनल ओपेन ताइक्वांडो में देश भर से तीन हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सोमवार को चैंपियनशिप का अंतिम दिन होगा, जिले के खिलाड़ियों को इसमें पदक जीतने की पूरी संभावना है। इनकी सफलता पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया और सचिव अजय जायसवाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed