{"_id":"6106eb1d8ebc3e8465042778","slug":"plantation-in-sahankot-temple-campus-deoria-news-gkp404065716","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य सेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कुमार करन ने सहनकोट देवी मंदिर परिसर में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य सेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कुमार करन ने सहनकोट देवी मंदिर परिसर में किया पौधरोपण
विज्ञापन

रुद्रपुर। देश की अर्थ व्यवस्था में वैश्य वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। वैश्य सेना वैश्य वर्ग के संरक्षण और प्रोत्साहन के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है। हम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही प्रकृति और पर्यावरण के प्रति भी चिंतित रहते हैं। ये बातें संपूर्ण वैश्य सेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कुमार करन ने कहीं।
रविवार को सहनकोट देवी मंदिर परिसर में संगठन के विस्तार के दौरान उन्होंने वैश्य सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संबोधित किया। सहनकोट देवी मंदिर परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया।
संपूर्ण वैश्य सेना की जिला स्तरीय बैठक में छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को देवरिया जिला का अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन और समाज के हित में निरंतर योगदान देने की नसीहत दी। बैठक का संचालन सौरभ गुप्ता ने किया। उपाध्यक्ष दीपू गुप्ता, महामंत्री संदीप गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रजत वर्मा, गंगेश गुप्ता, रवि वर्मा, रामू गुप्ता, सूरज गुप्ता सुजीत जायसवाल, रजत गुप्ता, कृष्णा मद्धेशिया, ओम जायसवाल, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।