{"_id":"644975a30302b2e0bf07f934","slug":"piyush-and-aditya-want-to-serve-as-doctors-deoria-news-c-7-1-141472-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहते हैं पीयूष व आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहते हैं पीयूष व आदित्य
विज्ञापन
आदित्य को स्कूल में मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले छात्रों का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का है। दोनों छात्रों ने बताया कि वे कॉलेज के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी करते थे, जिसका लाभ उन्हें मिला।
क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी के छात्र आदित्य मद्धेशिया पुत्र अनिल मद्देशिया निवासी, पथरदेवा ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले 95.50 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं देवनंदन इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र पीयूष यादव पुत्र जितेंद्र यादव निवासी, सिधावे ने 95.33 प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दोनों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। आदित्य ने बातचीत में कहा कि वह डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे और डॉक्टर बनने के बाद समाज की सेवा करेंगे। उनके पिता अनिल साइकिल की दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि बच्चे को पढ़ने के लिए रात दिन मेहनत कर पैसा कमाते हैं, ताकि बेटे को डॉक्टर बना सकें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कैंसर रोगियों की सेवा करना चाहता है पीयूष
पीयूष ने कहा कि वह भी डॉक्टर बनकर कैंसर रोगियों की सेवा करना चाहता है। कैंसर की चपेट में आने से बहुत सारे लोगों की असमय मौत हो जा रही है। वह कैंसर पर शोध करना चाहता है। उसने कहा कि वह चाहता है कि कैंसर का समुचित इलाज हो और लोग असमय न मरें। उनके पिता जितेंद्र प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। वह बताते हैं कि उनकी बेटी विभा ने भी 2019 में इंटर की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। दोनों छात्रों को उनके स्कूल के प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।