फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pitch construction begins on Ugrasen Setu, traffic possible from today

Deoria News: उग्रसेन सेतु पर पिच निर्माण शुरू, आज से आवागमन संभव

Mon, 07 Sep 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pitch construction begins on Ugrasen Setu, traffic possible from today
उग्रसेन सेतु पर पिचिंग कार्य के लिए पहुंची मशीनें
बरहज। कपरवार के उग्रसेन सेतु पर एनएच 227-ए और सेतु निगम की ओर से रविवार की शाम से पिच निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे सोमवार से पुल पर छोटे वाहनों के आवागमन शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। बड़े वाहनों का आवागमन कुछ दिन बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि 16 जुलाई को उग्रसेन सेतु के बीच में बड़ा गड्ढा हो जाने हो गया था। तब से इस सेतु पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दीई है। गइ।
कपरवार के राप्ती नदी तट स्थित उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर लखनऊ की टेक्निकल टीम द्वारा मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया गया है। सेतु पर बने बड़े गड्ढे की ढलाई के साथ वेयरिंग मरम्मत और सभी ज्वाइंटर बदले जा चुके गए हैं, जबकि पिचिंग कार्य शेष है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, बारिश के कारण पिचिंग कार्य अधूरा होने से आवागमन शुरू नहीं हो सका था।
रविवार की शाम को एनएच 227-ए की ओर से पिचिंग कार्य को लेकर पुल साफ-सफाई शुरू करा दिया गया था। तारकोल बिछाने के लिए मशीन मंगा ली गई थी।
हालांकि, दोपहर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह ने संबंधितों से बात कर सेतु पर जल्द पिचिंग कराने की मांग की थी। पटना के हृदयशंकर सिंह ने आवागमन बंद होने के कारण आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed