फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pipra Dawan's transformer burnt for four days, villagers in darkness

Deoria News: पिपरा दवन का ट्रांसफाॅर्मर चार दिनों से जला, ग्रामीण अंधेरे में

Sun, 27 Aug 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pipra Dawan's transformer burnt for four days, villagers in darkness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। क्षेत्र के कुंडौली बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत पिपरा दवन गांव में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर चार दिन से जला है। जिससे पूरा गांव अंधेरे में है। बरसात के मौसम में उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल हैं। निगम को सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगने से ग्रामीणो में रोष है। गांव के पूर्व प्रधान राजेश सिंह,हरिशंकर सिंह, विवेक सिंह, संजय सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम के जेई, एसडीओ का सीयूजी नंबर बंद रह रहा है। बार बार फोन करने पर फोन नहीं लगता है। जेई कभी उपकेंद्र पर नहीं बैठता है। बिजली नहीं आने से रात में गर्मी व मच्छर से ग्रामीण स़ो नहीं पा रहे हैं। वहीं रात में बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मोबाइल चार्ज कराने के लिए दूसरे गांव व चौराहे पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed