फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pickup driver seriously injured in pickup-trailer collision

Deoria News: पिकअप-ट्रेलर में भिड़ंत पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल

Tue, 29 Oct 2024 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver seriously injured in pickup-trailer collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनूघाट। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना मस्जिद के पास सोमवार की रात बरहज की तरफ से आ रही पिकअप ने देवरिया की तरफ से जा रही ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सलेमपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी पिकअप चालक सैफ अली के दोनों पैर में गंभीर चोट है।
भिड़ंत की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां सैफ अली पुत्र मुन्ना की हालत चिंताजनक मिलने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इधर पिकअप मालिक भलुअनी थाना के बारीपुर निवासी लल्लन बरनवाल पुत्र स्व. भगवान बरनवाल ने खुखुंदू पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भलुअनी थाना के गुड्डी चकिया निवासी सुनील कुशवाहा और सलेमपुर थाना के जमुई निवासी सैफ पुत्र मुन्ना हमारी पिकअप लेकर देवरिया जा रहे थे। अभी वह खुखुंदू थाना के बैरौना मस्जिद के पास पहुंचे था कि अचानक गाय के बचाने के चक्कर में देवरिया की तरफ से आ रही ट्रेलर से जा भिड़ी। इससे पिकअप चालक सैफ पुत्र मुन्ना के दोनों पैर फंस गया और वह बुरी तरह से चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed