{"_id":"6576091cd8faa89b9a0bab34","slug":"pickup-crushed-two-youths-riding-a-bike-serious-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-14799-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, गंभीर
Mon, 11 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू- नूनखार मार्ग पर हुई घटना, पुलिस ने पिकअप और चालक को पकड़ा
खुखुंदू। नूनखार के तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक जमीन पर जा गिरे। उधर, बाइक सवारों को कुचलते हुए पिकअप आगे निकल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। फिर पिकअप और चालक को पकड़ थाने लाई। चोटिलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। उसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार निवासी भीम वर्मा (35) और छोटू वर्मा (32) खुखुंदू की तरफ से नूनखार की तरफ जा रहे थे। बाइक सवार अभी नूनखार मार्ग पर देवस्थली स्कूल के पास ही पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक पिकअप के आगे सड़क पर जा गिरे। फिर चालक दोनों को कुचलते हुए पिकअप लेकर आगे बढ़ गया। भीम वर्मा की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप और चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।