फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pharmasist an ward boy not answered notice

फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय ने नहीं दिया स्पष्टीकरण

Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
pharmasist an ward boy not answered  notice
फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय ने नहीं दिया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

जांच टीम ने इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर समेत दो कर्मचारियों को दिया था नोटिस
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की सर्पदंश से हुई मौत की तीन सदस्यीय टीम कर रही है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह की सर्पदंश से मौत के मामले में त्रिस्तरीय जांच टीम को ड्यूटी में तैनात डॉ. अजीत कुमार ने लिखित बयान देकर अपनी सफाई दी है। जबकि फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय ने 12 दिन बाद भी जांच टीम को स्पष्टीकरण नहीं दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा मोहन वार्ड निवासी व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह के परिजनों का आरोप है कि 16 अक्तूबर को विजय सिंह को सांप ने डस लिया था। इसके बाद विजय सिंह को सीएचसी पर ले जाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. अजीत कुमार व फार्मासिस्ट मोहन तिवारी ने इलाज के दौरान लापरवाही की। इससे विजय की जिला अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय से मुलाकात कर लापरवाही करने वाले डॉक्टर व फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में डॉ. राजेश कुमार व डॉ. बीके मिश्रा की तीन सदस्य टीम गठित कर जांच सौंप दी। इसमें टीम ने घटना के दिन इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय को कारण बताओ नोटिस जारी कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा था। मंगलवार को डॉ. अजीत कुमार ने जाम जांच टीम के सदस्य डॉ. राजेश कुमार को लिखित बयान सौंप दिया। इस बाबत टीम के सदस्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डॉ. अजीत कुमार की तरफ से स्पष्टीकरण लिखित रूप से दिया गया है। जबकि फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय की तरफ से अभी स्पष्टीकरण नहीं आया है। सभी का स्पष्टीकरण मिलते ही सीएमओ कार्यालय को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जांच टीम को सीसीटीवी कैमरे से मिल सकता है अहम सुराग
सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का सहारा अगर जांच टीम ले लेती है, तो डॉक्टर और फार्मासिस्ट द्वारा एक दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री के निर्देश के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
सलेमपुर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह के ब्रह्मभोज के दिन उनके घर आए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कोतवाल को लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने का मौखिक निर्देश दिए थे। लेकिन कोतवाली पुलिस ने इसे अनसुना करते हुए एक सप्ताह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसको लेकर मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल, अशोक पांडेय, डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा, उमाकांत मिश्रा समेत स्थानीय भाजपा नेताओं में आक्रोश है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच टीम गठित की गई है। जिसकी जांच स्वास्थ्य टीम कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed