{"_id":"69a9c81e957988365701fd31","slug":"petrol-pump-robbery-police-close-to-cracking-the-case-criminals-identified-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-176273-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूटकांड : वारदात के पर्दाफाश के करीब पहुंची पुलिस, बदमाशों की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप लूटकांड : वारदात के पर्दाफाश के करीब पहुंची पुलिस, बदमाशों की हुई पहचान
Thu, 05 Mar 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। डहरौली गांव के समीप पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों के गिरेबां तक पुलिस का हाथ पहुंच गया है। पुलिस शुक्रवार को लूट की घटना का पर्दाफाश कर सकती है। लूट में गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के तीन बदमाशों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जो पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस उनकी निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य बदमाशों को पकड़ने के फिराक में लगी है।
रुद्रपुर-नरायनपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर बेलवा दुबौली गांव निवासी ओंकार साहनी का पेट्रोल पंप है। शनिवार को पंप पर डहरौली गांव निवासी सेल्समैन सचिन साहनी गाड़ियों में पेट्रोल डाल रहा था। तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। उनमें से तीन उसके पास पहुंचकर बैग छीनने लगे। छीनाझपटी कर रहे एक बदमाश ने असलहा निकाल लिया। रुपये वाला बैग छीनकर बाइक से सभी छह बदमाश नारायणपुर की ओर भाग गए। भागते समय बदमाशों ने असलहे से फायर भी किया। पुलिस को घटना स्थल से 32 बोर की खाली कारतूस मिली। पुलिस घटना के बाद लगातार गोरखपुर और देवरिया जिले के सीमावर्ती इलाके से जुड़े बदमाशों को तलाश रही थी। सूत्रों के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश रास्ता बदल कर देवरिया जिले को अलग-अलग रास्ते से पार किया और रास्ते में बाइक की ढकी नंबर प्लेट को हटा दिया। दो युवकों ने घटना के समय पहना हुआ टीशर्ट भी बदल दिया। पुलिस की पांच टीम बदमाशों को पता लगाने में जुटी थी। पुलिस ने गोरखपुर जिले के तीन बदमाशों के करीब पहुंच गई है। अब लूटे हुए रकम की बरामदगी करने में पुलिस लगी है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि पुलिस घटना के खुलासे के बिल्कुल करीब है। 24 घंटे के अंदर मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।