फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PET: Four Munna Bhai caught on first day at four centers

पीईटी : चार केंद्रों पर पहले दिन पकड़े गए चार मुन्ना भाई

Sat, 28 Oct 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
PET: Four Munna Bhai caught on first day at four centers
रामपुर कारखाना। अशोक इंटर कॉलेज पर सुबह के पाली में दूसरे के नाम पर पीईटी  परीक्षा दे रहे बिहार
देवरिया। जिले के 24 केंद्रों पर चल रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के पहले ही दिन प्रथम पाली में चार केंद्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे चार मुन्ना भाई पकड़े गए। आधार सत्यापन प्रक्रिया के दौरान आई स्कैनिंग के जरिए इसका खुलासा हुआ। इनमें से तीन के खिलाफ सदर कोतवाली में एवं एक पर रामपुर कारखाना थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। जबकि अभ्यर्थियों के नाम पर भी केस दर्ज करने की पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

शहर के एसएसबीएल इंटर कॉलेज में परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थी सुरेश लाल की जगह पर राकेश रंजन पुत्र प्रवेश प्रसाद निवासी कौओकोल थाना राजगीर जनपद सिवान बिहार, कलिंद इंटर कॉलेज खरजरवा में परीक्षार्थी उमाशंकर के स्थान पर मुकेश कुमार सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी विस्कोभान पटना बिहार एवं जोनिया इंटर कॉलेज में जयहिंद यादव की जगह पर ओमप्रकाश महतो पुत्र विभिषण महतो निवासी मोहरा खास थाना भगवानपुर जनपद सिवान बिहार को पकड़ा गया। वहीं, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना में मऊ जिले के इंदारा थाना क्षेत्र स्थित चोरपा गांव निवासी अंजेश पुत्र बलजीत काफी के स्थान पर सिन्हा अभिषेक कुमार पुत्र सिन्हा सुधीर कुमार निवासी झौर थाना वारसलीगंज जिला नवादा बिहार को पकड़ा गया। चारों परीक्षार्थियों के आधार कार्ड सत्यापन प्रक्रिया के दौरान इन लोगों के दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। शक होने पर केंद्राध्यक्षों ने इसकी सूचना पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने चारों को लेकर थाने पहुंच गई। मामले में संबंधित परीक्षार्थियों समेत इन चारों के खिलाफ सदर कोतवाली एवं रामपुर कारखाना थाने में केस दर्ज कराने की प्रक्रिया शनिवार की देर शाम तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed