{"_id":"64aafabb461e71e8820a0d43","slug":"permanent-bus-station-will-be-built-in-barhaj-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-870-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज में बनेगा स्थाई बस स्टेशन, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज में बनेगा स्थाई बस स्टेशन, मिली मंजूरी
विज्ञापन
विधायक दीपक मिश्र शाका ने परिवहन मंत्री से की थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका गौरा-बरहज में आजादी के बाद से स्थायी बस स्टेशन नहीं था। जिससे परिवहन निगम की बसें सड़क पर खड़ी होती थीं। स्थायी बस स्टेशन के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। जन समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से बस स्टेशन बनवाने के लिए मांग की थी। जिस पर उन्होंने मंजूरी दे दी है। इसे लेकर लोगों में हर्ष है।
नगर में बस स्टेशन की मंजूरी मिलने की बात फैलते ही लोग विधायक के दरवाजे पर जुटने लगे। इस कार्य को लेकर सभी उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे। विधायक ने बस स्टेशन के लिए करीब ढ़ाई घंटे तक परिवहन मंत्री से फोन पर समस्या से अवगत कराया था। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन विधायक सुरेश तिवारी के पक्ष में जनसभा में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जनता का आभार प्रकट करते हुए विकास कराने का वादा किया था। किन्हीं कारणों से पिछली बार बस स्टेशन नहीं बन सका था।
कोट-
स्थाई बस स्टेशन न होने से समस्या थी। जिसके निदान को लेकर परिवहन मंत्री से प्रयासरत रहा। लोगों की मेहनत और आशीर्वाद रंग लाई है। बस स्टेशन की मंजूरी मिल गई है। कुछ कार्य बाकी है। जिसे पूर्ण कराकर विभाग जल्द ही कार्य शुरू करा देगा।
विज्ञापन
दीपक मिश्र शाका विधायक, बरहज