फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People's anger erupted due to non-availability of cooking gas, Salempur-Majhauli road was blocked.

Deoria News: रसोई गैस नहीं मिलने से लोगों का फूटा गुस्सा, सलेमपुर-मझौली मार्ग किया जाम

Mon, 30 Mar 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
People's anger erupted due to non-availability of cooking gas, Salempur-Majhauli road was blocked.
- सलेमपुर क्षेत्र की सुमित्रा भारत गैस एजेंसी का मामला, वाहनों की लगी लंबी कतारें
विज्ञापन

- एजेंसी पर डिलीवरी दिखाकर सिलिंडर न देने का आरोप, जांच के निर्देश
- पुलिस ने स्थिति को संभालकर जाम खुलवाया


सलेमपुर। क्षेत्र की सुमित्रा भारत गैस एजेंसी पर गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सलेमपुर-मझौली मार्ग जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर जाम खुलवाया।
बताया जा रहा है कि, सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचने लगे थे। करीब 10 बजे कार्यालय खुलने के बाद भी गैस न मिलने की जानकारी पर भीड़ उत्तेजित हो गई। उपभोक्ताओं का आरोप था कि, उनके मोबाइल पर बुकिंग के बाद सिलेंडर की डिलीवरी दिखाई जा रही है, जबकि वास्तविक रूप से उन्हें गैस नहीं मिल रही है। इस संबंध में पूछने पर कर्मचारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर एजेंसी कर्मचारी कार्यालय को अंदर से बंद कर लिए। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शटर पीटना शुरू कर दिया और नारेबाजी करने लगे। करीब पचास से अधिक उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया और भीड़ को शांत कराया। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर पुलिस लौट गई। इसके बाद करीब एक घंटे बाद पहुंचे नायब तहसीलदार हरिलाल यादव ने मौके का जायजा लिया और उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज कीं। उन्होंने करीब 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन नंबर और बुकिंग तिथि रजिस्टर में नोट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नायब तहसीलदार ने बताया कि एजेंसी की अनियमितताओं की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed