फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People with hot winds are helpless

गर्म हवाओं से लोग बेहाल

Wed, 24 May 2017 10:36 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 24 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
People with hot winds are helpless
बुधवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से हर कोई परेशान दिखा। धूप में चेहरा ढककर जातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। एक दिन पहले हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार को सूर्यदेव ने फिर तेवर दिखा दिए। बुधवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम 27 डिग्री रहा। दोपहर के समय भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो गया। बुधवार को सुबह से ही गर्मी का प्रकोप रहा। सुबह आठ बजते ही लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय गर्म हवाओं के चलने से लोगों को काफी दिक्कत हुईं।
विज्ञापन



सफर करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दो पहिया वाहन चालकों को दिक्कत आई। मुंह पर कपड़ा बांधकर वाहन चालकों ने सफर किया। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से कम ही बाहर निकले। दोपहर के समय बाजार व सड़कें सुनसान नजर आई। उधर जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि इस वक्त धूप अधिक हो रही है। धूप में अत्यधिक देर तक शरीर को बिना सही ढंग से ढके, तरल पदार्थ यानी जल का सेवन लंबे अंतराल पर करने से हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है।
विज्ञापन


पीड़ित के दिमाग में स्थित तापमान नियंत्रित करने वाली प्रणाली गड़बड़ हो जाती है। त्वचा शुष्क हो जाती है। तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। पीड़ित व्यक्ति में कभी-कभी तापमान की अधिकता की वजह से मानसिक स्थिति एवं व्यवहार में बदलाव आता है। ऐसे लोग मूर्छित होकर गिर जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में अभी तक इस तरह का कोई मरीज नहीं आया है, लेकिन सभी को सावधान रहने की जरूरत है। डिहाइड्रेशन के मरीज अस्पताल आ रहे हैं। इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। बारिश के बाद होनी वाली धूप और खतरनाक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed