{"_id":"687fd845f2f52f10770f66ca","slug":"people-rising-from-the-chilling-incense-and-scorching-heat-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158924-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से बिलबिला उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से बिलबिला उठे लोग
Tue, 22 Jul 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
टूटकर गिर रहे जर्जर तार से भयभीत हैं लोग, अंधेरे में रहने को विवश
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच देसही देवरिया ब्लॉक मुख्यालय समेत पूरे क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बिजली कटौती ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ब्लॉक कार्यालय में कामकाज बाधित हो रहा है। इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं।
इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ता बिजली संकट से लगातार परेशान हैं। जर्जर तार रोजाना टूटकर गिर रहे हैं। बैजनाथपुर गांव में रविवार को तार गिर गया, मगर संयोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। पिपरा मदन गोपाल के महुआबारी टोले में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार रोज टूट रहा है। इससे खेतों में काम कर रहे किसान कई बार बाल-बाल बचे हैं।
स्थानीय निवासी अंबरीष यादव, अवधेश सिंह, सुरेंद्र यादव, बबलू मद्धेशिया और विनोद सिंह का कहना है कि बिजली कटौती और लो-वोल्टेज ने जीवन दूभर कर दिया है।
..
कोट
लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने की कोशिश की जा रही है। जर्जर तारों को चिह्नित कर जल्द ही नए केबल लगाए जाएंगे।
ऋषिकेश सिंह यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड गौरीबाजार