फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people representative said- deveplopment plans should reach every person

जनप्रतिनिधि बोले-हर व्यक्ति तक पहुंचें विकास योजनाएं

Tue, 23 Aug 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
people representative said- deveplopment plans should reach every person
विकास भवन में दिशा की बैठक को सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने संबोधित किया। - फोटो : DEORIA
जनप्रतिनिधि बोले-हर व्यक्ति तक पहुंचें विकास योजनाएं
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई बैठक
देवरिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मंगलवार को विकास भवन गांधी सभागार में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विकास की किरण हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। इस अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता से जुड़े योजनाओं की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने जन सुविधाओं से जुड़े सुझाव व समस्याओं को भी रखा।
सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़ीं जो शिकायतें व फीडबैक रखा गया है, उसे अधिकारी गंभीरता से लें और समय सीमा के अंदर निदान किया जाए। नियमित रुप से तीन माह में इस समिति की बैठक आयोजित की जाए। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जहां कोई कमियां आएं, उसका निराकरण कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल बैठकों में ही संवाद न हो बल्कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा होती रहनी चाहिए। समाधान भी होना चाहिए तथा जनता तक उसका हित पहुंचना चाहिए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की समीक्षा में अधिशासी अभियंता ने बताया कि 14 प्रोजेक्ट स्वीकृत थे। सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर की सहायता लेने का निर्देश एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम की समीक्षा में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने निर्देश दिया कि अवर अभियंता अपने क्षेत्र में रहें। फोन अटेंड करें। बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर 36-48 घंटे में बदल दिया जाए। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि नहरों में पानी टेल तक नहीं जा रहा है। बहुत जगह बीच बीच में ही पानी को डायवर्ट कर दिया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता (सिंचाई) ने अवगत कराया कि प्रतिदिन पेट्रोलिंग करके कटाव को रोका जा रहा है। बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने जनहित से जुड़े बिजली, करुअना मगहरा सड़क आदि की समस्याओं को रखा। भाटपाररानी विधायक संभाकुंवर ने क्षेत्र की खराब सड़कों व हाइटेंशन बिजली के तार को नीचे होने से संबंधित समस्याओं को उठाया।

इसके अलावा एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने भी अपनी बात रखी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से बताईं गई समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डीएफओ जगदीश आर, सीआरओ अमृत लाल बिंद, पीडी रवि शंकर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed