फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People of Deoria used to bring Shaista to meet Atiq in jail

Deoria News: जेल में अतीक से शाइस्ता को मिलवाने लाते थे देवरिया वाले...अब तलाश

Fri, 21 Apr 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
People of Deoria used to bring Shaista to meet Atiq in jail
जेल में बंद रहने के दौरान माफिया की पत्नी शहर के एक मोहल्ले में अक्सर रुकती थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर जिले की पुलिस सतर्क है। पुलिस को अंदेशा है कि शाइस्ता यहां आ सकती है। जब अतीक देवरिया जेल में बंद था तो शाइस्ता अक्सर आती थी। कई दिनों तक रुकती थी। जिन घरों में रुकती थीं वहां से जेल तक खाना पहुंचाया जाता था। अतीक के बेटे और करीबियों का भी आना-जाना लगा रहता था। जेल में रहते हुए अतीक ने जिस तरह से अपना नेटवर्क फैलाया था और शाइस्ता जिस तरह उसकी मदद करती थी, उससे पुलिस को अंदेशा है कि उसके यहां पर मददगार हो सकते हैं।
बताया जाता है कि अतीक जब देवरिया जेल में बंद था तो कैदी वाहन के साथ लग्जरी वाहन से उसकी पत्नी गुर्गों के साथ जेल के गेट तक छोड़ने के लिए आती थी। पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। अतीक जेल की सात नंबर बैरक में करीब 20 माह तक रहा था। यहीं से वह गिरोह को संचालित करता था।
विज्ञापन

जेल में बंद होने के दौरान अपने गुर्गों को जरिए गुंडा टैक्स वसूलता था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक बार अतीक की बैरक की तलाशी के दौरान 41 सिम और मोबाइल सेट मिले थे। यही नहीं शाइस्ता जिन घरों में रुकती थी, उन परिवारों से उसके रिश्ते बन गए थे। इन्हीं घरों से भोजन बनकर जेल तक पहुंचता था। एक बार इसका वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस को आशंका है कि शाइस्ता चकमा देकर जनपद में ठिकाना बना सकती है। इस संबंध में पुलिस उन संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिन जगहों पर किराए का कमरा लेकर उसके गुर्गे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अतीक चार अप्रैल 2017 से एक जनवरी 2019 जनवरी तक जिला जेल में बंद था। इसी दौरान प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले धूमनगंज थाना के मोहल्ला चकिया निवासी रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल की पिटाई की थी। इसके बाद उसके रिश्तेदार नीलू उर्फ राशिद और खालिद ने जैद का अपहरण कर लूटपाट की और अगवा करके देवरिया जेल लाए थे। सूत्रों के अनुसार, अतीक के जेल में बंद रहने के दौरान उसका मौसेरा भाई नीलू, बहन का दामाद खालिद जफर और पत्नी शाइस्ता शहर के एक मोहल्ले में अक्सर रुका करते थे। अतीक के जुल्म की जानकारी जेल के अधिकारियों और जेल प्रशासन को भी थी। कोई मुंह खोलने की हिम्मत नहीं करता था। पुलिस इन सब पर निगाह रख रही है।

--------------
अतीक अहमद के करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी पत्नी फरार है। उसके बारे में पुलिस सतर्क है। अगर किसी का नाम सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed