{"_id":"646bb2b9eb6eabca210c8b78","slug":"people-of-dalit-basti-are-afraid-of-police-action-deoria-news-c-7-1-177438-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस की कार्रवाई से सहमे हैं दलित बस्ती के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस की कार्रवाई से सहमे हैं दलित बस्ती के लोग
Mon, 22 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोल्हुआं गांव में चोरी मामले में रविवार रात दबिश देने गई पुलिस पर हुआ था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कोल्हुआं गांव की दलित बस्ती में रविवार रात चोरी के मामले में दबिश देने गई मदनपुर पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। दूसरे दिन कार्रवाई के भय से लोग डरे-सहमे हुए हैं। मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि पुलिस मामले से इन्कार कर रही है।
सोमवार को कोल्हुआं के दलित बस्ती के लगभग अधिकांश नौजवान गांव से खिसक लिए थे। घर पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग ही दिखाई दे रहे थे। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। पुलिस पर हुए हमले से बड़े अंजाम की कल्पना करते हुए लोग फरार हो गए हैं। 16 मई की रात गणेश पांडेय के घर में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें नामजद तहरीर पड़ी थी। मामले में पुलिस गांव में दबिश देने गई थी। जहां कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। जबकि उनसे भी उलझ भी गए। जबकि कुछ ही देर बाद पुलिस गणेश पांडेय की बहू की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण सरकारी वाहन से महेन पीएचसी ले जा रही थी। इसी बीच दलित बस्ती के कुछ लोग दोबारा गाड़ी को रोक महिला को जबरन नीचे उतारने लगे। पुलिस का विरोध करने पर लोग मारपीट पर अमादा हो गए थे। मामले में किसी तरह भागकर पुलिस ने अपने को सुरक्षित किया। लेकिन पुलिस इन बातों को सिरे से नकार रही है। इंस्पेक्टर मदनपुर राजू सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला ही नहीं हुआ है। जिस पर कार्रवाई की जाए। लोगों के घर छोड़ने की बात गलत है।