फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People demonstrate against raw alcohol

कच्ची शराब के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 16 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
People demonstrate against raw alcohol
भटनी के बलुआअफगान गांव में लोगों ने कच्ची शराब के खिलाफ मोर्चा खोला।
 बिहार बार्डर पर स्थित बलुआ अफगान गांव के सलहा टोला पर कच्ची शराब का धंधा लंबे समय से फलफूल रहा है। पुलिस की मिलीभगत से चल रहे इस धंधे के खिलाफ लोगों का गुस्सा गुरुवार की शाम फूट पड़ा। लोगों ने धंधेबाज को सबक सिखाने के लिए उसकी दुकान पर धावा बोल दिया और कच्ची शराब ले जाकर गांव के चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस वालों के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


बलुआ अफगान गांव बिहार बार्ड से सटा हुआ है। इसके सलहा टोला पर एक व्यक्ति ईंट भटठों पर कच्ची शराब तैयार कराकर बेचने का काम करता है। गांववालों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने पुलिस की मिलीभगत से कच्ची शराब की बिक्री करने का आरोप लगाया। शाम को गांव की महिलाएं और पुरूष एकत्र हुए और दुकान पर धावा बोल दिया। गांववालों ने बोरे में रखा कच्ची शराब छीन लिया और बलुआ अफगान चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। गांववालों ने इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


लोग धंधेबाज को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। लोगों के हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिलाओं और पुरूषों ने पाउच को लेकर काफी देर तक प्रदर्शन किया और गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों से वार्ता किया और चौबीस घंटे के अंदर शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। इसके बाद नाराज लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में सत्यनरायण शर्मा, संध्या देवी, सोनी देवी, मीना समेत आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed