फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People are getting sick due to the fluctuations in the weather, the crowd of patients has increased at the CHC.

Deoria News: मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग हो रहे बीमार, सीएचसी पर बढ़ी मरीजों की भीड़

Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
People are getting sick due to the fluctuations in the weather, the crowd of patients has increased at the CHC.
सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़। संवाद
सलेमपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और सिरदर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर की ओपीडी में इन दिनों आम दिनों की तुलना में कहीं अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से ओपीडी में रोजाना करीब 300 से 400 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें से करीब 130 से 180 मरीज वायरल बुखार और मौसमी संक्रमण से पीड़ित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में बार-बार बदलाव के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में सतर्कता बेहद जरूरी है। संक्रमण से बचाव के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें, हाथों को बार-बार साबुन से धोएं और संतुलित व पौष्टिक आहार लें। उन्होंने लोगों को बिना चिकित्सकीय सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाएं न लेने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को लगातार बुखार, गले में खराश, सिर या शरीर में दर्द की शिकायत हो तो घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और आराम करने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed