फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People are getting frustrated due to power outage

Deoria News: बिजली की अव्यवस्था से बिलबिला रहे लोग

Tue, 17 Jun 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
People are getting frustrated due to power outage
रुद्रपुर। नवनिर्मित नगर पंचायत मदनपुर में बिजली की लचर आपूर्ति से उमस भारी गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं। यहां बिजली कब आएगी और कितनी देर रहेगी इसका कोई तय समय नहीं है। जर्जर तार और टूटे खंभे के सहारे आपूर्ति कर रहा बिजली निगम व्यवस्था दुरुस्त करने में रुचि नहीं दिखा रहा है। मदनपुर के लोगों का कहना है कि खंभे और तार की स्थिति इतनी जर्जर हो गई है कि लगातार एक घंटे भी बिजली नहीं मिल पाती है। नगर पंचायत के लोग निगम की बेरुखी से आहत है। बिजली के बिना गर्मी में करीब 30 हजार की आबादी का जीना मुहाल हो गया है। नगर के शमशेर शेख ने कहा कि मदनपुर में बिजली की व्यवस्था लोगों के जी का जंजाल बन गया है। यहां बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी किसी को पता नहीं रहता है। खंभे पर लगे सारे तार जर्जर हो चुके हैं। बिजली आते ही तार चटकने लगता है। मिथिलेश कुशवाहा ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed