{"_id":"657ca033efa8e1082a080ce4","slug":"pension-and-funds-not-received-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-15141-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पति की मौत के चार महीने बाद भी नहीं मिली पेंशन और फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पति की मौत के चार महीने बाद भी नहीं मिली पेंशन और फंड
Sat, 16 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
विधवा ने डीएम से लगाई गुहार
सलेमपुर। राजकीय कन्या इंटर सलेमपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बृजेश कांत मिश्र की मौत चार महीने पहले हो गई। उनकी पत्नी पेंशन व अन्य फंड के लिए चार महीने से विभाग के चक्कर लगा रही है। लेकिन, अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ। शुक्रवार को पीड़िता ने डीएम से मुलाकात की और विभागीय कर्मचारियों की प्रताड़ना की शिकायत की है।
ठेंगवल दुबे गांव निवासी बृजेश कांत मिश्र सलेमपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। सेवा के दौरान ही कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई। बृजेश की पत्नी सरोज ने बताया कि पति की मौत के 18 दिन पहले उसकी 22 साल की बेटी की मौत हो गई। इसके कारण बृजेश कांत मिश्र की विधवा पर काफी कर्ज हो गया है। सारे कागजात देने के बाद भी न तो जीपीएफ मिला और न ही पेंशन ही मिल रहा है। पीड़ित सरोज देवी डीएम को पत्र देकर जीपीएफ व पेंशन दिलवाने की मांग की है।