फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pending aawas instalment must be completed

आवासों की लंबित किस्तों का भुगतान कराएं बीडीओ : सीडीओ

Wed, 10 Nov 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
pending aawas instalment must be completed
आवासों की लंबित किस्तों का भुगतान कराएं बीडीओ : सीडीओ
विज्ञापन

सीडीओ ने की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आवासों की अवशेष किस्तों के भुगतान एवं पूर्ण किए जाने पर बल दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद में द्वितीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 149 आवास अवशेष मिले। समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तीन दिन के भीतर अवशेष किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करें। सीडीओ ने कहा कि जिन परिवारों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है उनको तृतीय किस्त जल्द ही जारी करें। अधूरे आवासों को पूर्ण करने की कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए 235 आवास अवशेष मिले। सीडीओ ने जिम्मेदारों को आवास निर्माण की मॉनिटरिंग तेज करने के निर्देश दिए। देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में द्वितीय किस्त भुगतान के लिए दो एवं तृतीय किस्त भुगतान के लिए 12 आवास लंबित पाए गए। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने को कहा गया। सीडीओ ने पशुपालन विभाग एवं ऑपरेशन कायाकल्प, अस्थायी पशु आश्रय स्थल के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विकासखंड में पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर लें। ब्लॉक स्तरीय राजकीय पशु चिकित्सालयों में क्षेत्र पंचायत की धनराशि से आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। आपरेशन कायाकल्प के तहत सीएचसी एवं पीएचसी में जो कार्य अवशेष बचे हैं, उन्हें 16 नवंबर तक पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed